Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. संभल में शराब पिलाकर युवक की हत्या का आरोप, परिजनों ने किया सड़क जाम

संभल में शराब पिलाकर युवक की हत्या का आरोप, परिजनों ने किया सड़क जाम

यूपी के संभल जिले में युवक की हत्या पर परिजनों का आक्रोश भड़क उठा। पुलिस कार्रवाई से नाराज महिलाओं व पुरुषों ने करीब दो घंटे सड़क जाम कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। संभल जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र के सैमरी गांव के जंगल में शुक्रवार सुबह तुमरिया खादर गांव के युवक का शव पड़ा मिला।

By HO BUREAU 

Updated Date

संभल। यूपी के संभल जिले में युवक की हत्या पर परिजनों का आक्रोश भड़क उठा। पुलिस कार्रवाई से नाराज महिलाओं व पुरुषों ने करीब दो घंटे सड़क जाम कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। संभल जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र के सैमरी गांव के जंगल में शुक्रवार सुबह तुमरिया खादर गांव के युवक का शव पड़ा मिला।

पढ़ें :- यूपी STF ने जिला पंचायत सदस्य को नोएडा से किया गिरफ्तार

परिजनों के अनुसार नामजद आरोपी उसे शराब पिलाने के बहाने बुला कर ले गए जिसके बाद आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है। जिससे गुस्साए महिलाओं व पुरुषों ने रजपुरा में बबराला गवां मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझाकर जाम खुलवाया। जाम की वजह से करीब दो घंटे तक यातायात बंद रहा। हंगामे के बाद एएसपी ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दो को हिरासत में लेने की बात लोगों को बताई।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com