1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Sitapur : दिनदहाड़े पत्रकार की गोलियों से भूनकर हत्या, हमलावर फरार

Sitapur : दिनदहाड़े पत्रकार की गोलियों से भूनकर हत्या, हमलावर फरार

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार दोपहर अज्ञात हमलावरों ने पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की गोली मारकर हत्या कर दी।

By up bureau 

Updated Date

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार दोपहर अज्ञात हमलावरों ने पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की गोली मारकर हत्या कर दी। वे बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी ओवरब्रिज के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारकर गिरा दिया। जैसे ही वे गिरे, हमलावरों ने उन पर कई राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। वही फायरिंग की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल पत्रकार को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें :- उत्तर प्रदेश में दंगा करने वालों को बाप-दादाओं की कमाई से भी धोना पड़ेगा हाथ : CM योगी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अब तक हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

पढ़ें :- CM योगी की बड़ी सौगात, ग्राम प्रहरियों का बढ़ाया मानदेय, अब मिलेंगे 3500 रुपये

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com