मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

नया सालः जश्न में डूबा था पूरा देश, वहीं आगरा का असद लखनऊ में खेल रहा था खून की होली

HO BUREAU

चार बहनों और मां की हत्या को लेकर असद का कबूलनामा सोशल मीडिया पर वायरल है।वैसे तो पांच हत्याओं का गुनहगार असद है। मगर खौफनाक हालात के लिए सामाजिक और कानूनी हालात भी कम जिम्मेदार नही है।खूनी खेल को अंजाम देने के बाद खुद असद ने सामाजिक और कानूनी सिस्टम पर बड़ा सवाल खड़ा किया है। हालात के लिए पड़ोसी मुसलमानों को जिम्मेदार बताया है।

crime
crime
शेयर करें

लखनऊ। चार बहनों और मां की हत्या को लेकर असद का कबूलनामा सोशल मीडिया पर वायरल है।वैसे तो पांच हत्याओं का गुनहगार असद है। मगर खौफनाक हालात के लिए सामाजिक और कानूनी हालात भी कम जिम्मेदार नही है।खूनी खेल को अंजाम देने के बाद खुद असद ने सामाजिक और कानूनी सिस्टम पर बड़ा सवाल खड़ा किया है। हालात के लिए पड़ोसी मुसलमानों को जिम्मेदार बताया है।

वहीं पिता मोहम्मद बशर का करीब 14 दिन पुराना बयान भी चर्चा में है। मोहम्मद बशर लोकल पुलिस चौकी पर गंभीर इल्जाम लगा रहा है। मुकदमा दर्ज करने के लिए दिए गये प्रार्थना पत्र में चौकाने वाली बातें लिखी गयी हैं। इस्लाम धर्म छोड़ कर हिंदू धर्म अनपाने का भी ऐलान है। मगर साथ में पुलिस पर भी संगीन इल्जाम है। अब सवाल है आखिर कौन है पांच  मौत का असली गुनहगार। कानून के रखवाले या फिर समाज के ठेकेदार।

शेयर करें