मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

दिल्ली में ताज एक्सप्रेस की दो बोगियों में लगी आग, DRM सहित अन्य अफसर पहुंचे

HO BUREAU

देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को चलती ट्रेन में आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। अफरातफरी में कई यात्रियों के सामान भी गायब हो गए। आग ताज एक्सप्रेस की दो बोगियों में लगी।

delhi train fire
delhi train fire
शेयर करें

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को चलती ट्रेन में आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। अफरातफरी में कई यात्रियों के सामान भी गायब हो गए। आग ताज एक्सप्रेस की दो बोगियों में लगी।

गनीमत रही कि इस हादसे में किसी यात्री को नुकसान नहीं हुआ है। रेलवे प्रशासन आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही दिल्ली के DRM और अन्य अफसर घटनास्थल पर पहुंच गए। रेलवे प्रशासन ने राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया है। आग कैसे लगी इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

शेयर करें