मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

स्पष्टीकरणः महाकुंभ के दौरान मुफ्त यात्रा की बात को रेलवे ने किया खारिज

HO BUREAU

भारतीय रेलवे के ध्यान में यह बात आई है कि कुछ मीडिया आउटलेट ऐसी खबरें प्रसारित कर रहे हैं जिनमें दावा किया गया है कि यात्रियों को महाकुंभ मेले के दौरान मुफ्त यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी। भारतीय रेलवे इन रिपोर्टों का स्पष्ट रूप से खंडन करता है, क्योंकि ये पूरी तरह से निराधार और भ्रामक हैं। भारतीय रेलवे के नियमों और विनियमों के तहत वैध टिकट के बिना यात्रा करना सख्त वर्जित है और दंडनीय अपराध है।

indian railway
indian railway
शेयर करें

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे के ध्यान में यह बात आई है कि कुछ मीडिया आउटलेट ऐसी खबरें प्रसारित कर रहे हैं जिनमें दावा किया गया है कि यात्रियों को महाकुंभ मेले के दौरान मुफ्त यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी। भारतीय रेलवे इन रिपोर्टों का स्पष्ट रूप से खंडन करता है, क्योंकि ये पूरी तरह से निराधार और भ्रामक हैं। भारतीय रेलवे के नियमों और विनियमों के तहत वैध टिकट के बिना यात्रा करना सख्त वर्जित है और दंडनीय अपराध है।

महाकुंभ मेले या किसी अन्य अवसर के दौरान मुफ्त यात्रा का कोई प्रावधान नहीं है। भारतीय रेलवे महाकुंभ मेले के दौरान यात्रियों के लिए निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यात्रियों की अनुमानित आमद को प्रबंधित करने के लिए विशेष होल्डिंग क्षेत्रों, अतिरिक्त टिकट काउंटरों और अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थापना सहित पर्याप्त व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

शेयर करें