मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

रेलवे ने खड़ी कर दी दीवार, लोगों के आने-जाने का रास्ता बंद, रोजी-रोटी पर भी असर

HO BUREAU

रुदौली रेलवे क्रासिंग के पुराने फाटक पर रेलवे ने दीवार खड़ी कर दी है। जिससे हजारों लोगों को आने-जाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आवागमन बंद होने से सैकड़ों लोगों की रोजी रोटी पर भी असर पड़ रहा है। रेलवे विभाग ने रेलवे ट्रैक से लगभग 100 मीटर दूर पर से दीवार खड़ी कर दी हैं। जिससे आम जनता के घर को जाने वाला व शॉपिंग कांप्लेक्स मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है।

Railways erected a wall
Railways erected a wall
शेयर करें

अयोध्या। रुदौली रेलवे क्रासिंग के पुराने फाटक पर रेलवे ने दीवार खड़ी कर दी है। जिससे हजारों लोगों को आने-जाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आवागमन बंद होने से सैकड़ों लोगों की रोजी रोटी पर भी असर पड़ रहा है। रेलवे विभाग ने रेलवे ट्रैक से लगभग 100 मीटर दूर पर से दीवार खड़ी कर दी हैं। जिससे आम जनता के घर को जाने वाला व शॉपिंग कांप्लेक्स मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है।

जनता को काफी दिक्कतें हो रही हैं। लोगों ने बताया कि उनके घर व दुकान जाने का रास्ता सैकड़ों सालों से है। स्थानीय निवासियों ने कहा कि रेलवे विभाग ट्रैक से पंद्रह फ़ीट की दूरी पर दीवार बना ले तो लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। जैसा कि अन्य जगहों पर बना है। लोगों ने कहा कि मामले की शिकायत रेलवे विभाग के उच्च अधिकारियों से की गई है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

शेयर करें