मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तराखंड

उत्तराखंडः भूस्खलन से मसूरी-गलोगी पवार हाउस जाने वाला रास्ता बंद, लोग परेशान

HO BUREAU

मसूरी-गलोगी पवार हाउस जाने वाला रास्ता भारी भूसखलन होने के बाद हुआ बंद। मसूरी देहरादून मुख्य मार्ग का 15 मीटर का हिस्सा भी हुआ क्षतिग्रस्त। मसूरी देहरादून मार्ग गलोगी पावर हाउस के पास भारी भूस्खलन होने से गलोगी पावर हाउस जाने वाला मार्ग पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया।

Mussoorie-Galogi Pawar House closed due to landslide
Mussoorie-Galogi Pawar House closed due to landslide
शेयर करें

मसूरी। मसूरी-गलोगी पवार हाउस जाने वाला रास्ता भारी भूसखलन होने के बाद हुआ बंद। मसूरी देहरादून मुख्य मार्ग का 15 मीटर का हिस्सा भी हुआ क्षतिग्रस्त। मसूरी देहरादून मार्ग गलोगी पावर हाउस के पास भारी भूस्खलन होने से गलोगी पावर हाउस जाने वाला मार्ग पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया।

वहीं देहरादून मसूरी मुख्य सड़क का करीब 15 मीटर का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है जिससे वाहनों की आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश से गलोगी पावर हाउस के पास भारी भूस्खलन हो गया था। लोक निर्माण विभाग द्वारा सुरक्षा को लेकर इंतजाम किए गए हैं।

लोक निर्माण विभाग के अधिषासी अभियंता जितेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि भूस्खलन के बाद गलोगीपावर हाउस जाने वाले मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया जिसकी चपेट में आने से देहरादून मसूरी मार्ग की मुख्य सड़क का 15 मीटर का हिस्सा भी टूट गया है जिससे गलोगी पावर हाउस जाने वाला रास्ता भी बंद हो गया है।

उन्होंने कहा कि मुख्य सडक के क्षतिग्रस्त सडक के निचले हिस्से की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। वह क्षतिग्रस्त हिस्से को प्लास्टिक से ढक दिया गया है जिससे बारिश होने पर बरसात का पानी क्षतिग्रस्त हिस्से में ना जाए। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारु किये जाने को लेकर भी विभाग द्वारा कर्मचारी लगाए गए हैं जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना ना हो।

शेयर करें