मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

Bangladesh हिंसा पर भारत सरकार की पैनी नजर, 400 लोगों को स्वदेश लाया गया, Air India और Indigo ने भरी विशेष उड़ान   

HO BUREAU

बांग्लादेश में ताजा हालात को देखते हुए भारत सरकार ने पहल करते हुए अपने नागरिकों को वापस लाना शुरू कर दिया है। बुधवार को 400 से अधिक लोगों को भारत लाया गया। एयर इंडिया के विशेष उड़ान से बुधवार सुबह 205 लोगों को भारत लाया गया, जिसमें छह बच्चे भी थे।

bangladesh protest
bangladesh protest
शेयर करें

नई दिल्ली। बांग्लादेश में ताजा हालात को देखते हुए भारत सरकार ने पहल करते हुए अपने नागरिकों को वापस लाना शुरू कर दिया है। बुधवार को 400 से अधिक लोगों को भारत लाया गया। एयर इंडिया के विशेष उड़ान से बुधवार सुबह 205 लोगों को भारत लाया गया, जिसमें छह बच्चे भी थे।

बांग्लादेश से भारतीय नागरिकों को वापस लाने गए इंडिगो के विशेष विमान ने भी मंगलवार को ढाका से कोलकाता के लिए उड़ान भरी थी। इंडिगो की विशेष उड़ान से 200 से अधिक लोगों को ढाका से कोलकाता लाया गया। मासूम हो कि इंडिगो ढाका के लिए दिल्ली, मुंबई और चेन्नई से एक दैनिक उड़ान, जबकि कोलकाता से दो दैनिक उड़ान संचालित करती है। जबकि एयर इंडिया दिल्ली से ढाका के बीच अपनी दो दैनिक उड़ानों का संचालन बुधवार से बहाल करेगी।

बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ कई दिनों से हिंसा जारी

मंगलवार को विमानन कंपनी ने बांग्लादेश की राजधानी ढाका के लिए अपनी सुबह की उड़ान रद्द कर दी थी, लेकिन शाम की उड़ान को तय समय पर रवाना किया था। बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ कई दिनों से हिंसा जारी है। इसी बीच 15 साल से सत्ता में रहीं शेख हसीना को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर अचानक देश छोड़ना पड़ा। सरकार विरोधी हिंसक प्रदर्शनों में 300 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

भारत सरकार ने जारी की एडवायजरी 

बांग्लादेश में सियासी उथल-पुथल के बीच भारत ने उच्चायोग और वाणिज्य दूतावास में तैनात कर्मचारियों को वापस बुलाने का फैसला किया है। इसे लेकर सरकार ने एडवायजरी भी जारी की है। दूसरी तरफ बांग्लादेश में हिंदुओं के घरों और मंदिरों पर हमले भी जारी हैं।

ऐसे में स्थिति के संवेदनशील होने के बाद भारत ने पूरे घटनाक्रम पर करीब से नजर रखी है। ढाका में भारतीय उच्चायोग और वाणिज्य दूतावास में तैनात गैरजरूरी कर्मचारियों और उनके परिवारों की वापसी वाणिज्यिक उड़ान जरिए हुई है। सभी राजनयिक फिलहाल उच्चायोग में ही रहेंगे।

 

 

शेयर करें