मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तराखंड

उत्तराखंडः मसूरी में कोतवाली परिसर में भारी भूस्खलन, दो बाइक और 7 रिक्शा क्षतिग्रस्त

HO BUREAU

मसूरी में शुक्रवार देर रात से हो रही बारिश से मसूरी कोतवाली का एक बड़ा भाग भूस्खलन की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया है। मसूरी कोतवाली में बना मां दुर्गा का मंदिर भी भूस्खलन की चपेट में आकर धराशाई हो गया। इसके अलावा पुलिसकर्मियों की दो बाइक और सड़क पर खड़े करीब 7 रिक्शा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।

Heavy landslide in Kotwali complex in Mussoorie
Heavy landslide in Kotwali complex in Mussoorie
शेयर करें

मसूरी। मसूरी में शुक्रवार देर रात से हो रही बारिश से मसूरी कोतवाली का एक बड़ा भाग भूस्खलन की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया है। मसूरी कोतवाली में बना मां दुर्गा का मंदिर भी भूस्खलन की चपेट में आकर धराशाई हो गया। इसके अलावा पुलिसकर्मियों की दो बाइक और सड़क पर खड़े करीब 7 रिक्शा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।

मसूरी कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया कि देर रात को भारी बारिश के चलते मसूरी कोतवाली का एक बड़ा भाग भूस्खलन की चपेट में आ गया। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना उच्च अधिकारियों के साथ एसडीएम को दे दी गई है।

सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। मसूरी मजदूर संघ के अध्यक्ष रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि भूस्खलन की चपेट में आकर करीब 8 रिक्शे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। रिक्शा चालकों को भारी नुकसान हो गया है। उन्होंने प्रशासन और सरकार से जल्द रिक्शा चालकों को मुआवजा देने के साथ नया रिक्शा देने की मांग की है।

शेयर करें