मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तराखंड

उत्तराखंडः मदरसों पर खतरा, उधम सिंह नगर में 129 व देहरादून में 60 पाए गए फर्जी

HO BUREAU

उत्तराखंड में चल रहे मदरसों को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आ रही है। प्रदेश में बड़े पैमाने पर फर्जी मदरसों के मामले सामने आ रहे हैं ...देखिए इस रिपोर्ट में।

madarsa
madarsa
शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में चल रहे मदरसों को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आ रही है। प्रदेश में बड़े पैमाने पर फर्जी मदरसों के मामले सामने आ रहे हैं …देखिए इस रिपोर्ट में।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुछ दिनों पहले सभी पुलिस कप्तानों को निर्देश दिए थे कि सभी जिलों में मदरसों की जांच की जाए। इस मामले में जो रिपोर्ट सामने आ रही है वह चौंकाने वाली हैं। उधम सिंह नगर जनपद में 129 मदरसे फर्जी बताए गए हैं। देहरादून में लगभग 60 मदरसे फर्जी बताए गए हैं। वहीं हरिद्वार में लगभग 21 मदरसे फर्जी बताई जा रहे हैं।

इस अवैध मदरसे के मामले पर मुख्यमंत्री का कहना है कि अभी विस्तृत रिपोर्ट नहीं मिली है, लेकिन कोई भी अवैध और फर्जी तरीके से गतिविधि नहीं होगी।

मदरसों में हो रही फंडिंग को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि अगर गलत तरीके से फंडिंग हो रही है तो इसकी जांच कराई जाएगी नियमों को तक पर रखकर अगर कोई काम किया जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी ।

प्रदेश में मदरसों की जांच को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि जब भी चुनाव आते हैं तभी ऐसी गतिविधियां क्यों होती हैं। अगर जांच करनी है तो सिर्फ मदरसों की ना की जाए बल्कि निजी स्कूलों की भी की जाए क्योंकि वहां भी बड़े पैमाने पर नियमों को तक पर रखा जाता है।

उत्तराखंड की पुष्कर धामी सरकार के निर्देश पर प्रदेश में मदरसों की जांच कराई गई। जांच में आने वाले आंकड़े चौंकाने वाले हैं मुख्यमंत्री का कहना है की जो भी अवैध होगा और फर्जी होगा वह चाहे मदरसा हो या अतिक्रमण हो उसके खिलाफ ठोस कार्रवाई होगी। ऐसे में देखना है कि क्या सरकार इन अवैध मदरसों को बंद करवाती है या फिर निकाय चुनाव के बाद यह मामला ठंडा बस्ती में चला जाएगा।

शेयर करें