मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
दिल्ली

PM मोदी ने देश में एकता और भाईचारे के संकल्प को दोहराया, विभाजन के दौरान प्रभावित लोगों को दी श्रद्धांजलि

HO BUREAU

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के विभाजन के दौरान प्रभावित हुए लोगों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस को चिह्नित करते हुए, एक्स पर एक पोस्ट में श्री मोदी ने विभाजन के कारण असंख्य लोगों पर पड़े गंभीर प्रभाव और पीड़ा को याद किया है। मानवीय लचीलेपन की सराहना करते हुए, श्री मोदी ने देश में एकता और भाईचारे के बंधन की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

pm modi
pm modi
शेयर करें

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के विभाजन के दौरान प्रभावित हुए लोगों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस को चिह्नित करते हुए, एक्स पर एक पोस्ट में  श्री मोदी ने विभाजन के कारण असंख्य लोगों पर पड़े गंभीर प्रभाव और पीड़ा को याद किया है। मानवीय लचीलेपन की सराहना करते हुए, श्री मोदी ने देश में एकता और भाईचारे के बंधन की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

pm modi 'x'
pm modi ‘x’

प्रधान मंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:”#PartitionHorrorsRemembranceDay पर हम उन अनगिनत लोगों को याद करते हैं जो विभाजन की भयावहता से प्रभावित हुए और बहुत पीड़ित हुए। यह उनके साहस को श्रद्धांजलि देने का भी दिन है, जो मानव लचीलेपन की शक्ति को दर्शाता है। विभाजन से प्रभावित बहुत से लोग उन्होंने अपने जीवन का पुनर्निर्माण किया और अपार सफलता प्राप्त की।  आज हम अपने राष्ट्र में एकता और भाईचारे के बंधन की हमेशा रक्षा करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं।”

शेयर करें