1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भारत प्रोडक्ट, डिज़ाइन, टेक्नोलॉजी को स्वदेशी रूप से विकसित करने की दिशा बढ़ रहा : PM मोदी

भारत प्रोडक्ट, डिज़ाइन, टेक्नोलॉजी को स्वदेशी रूप से विकसित करने की दिशा बढ़ रहा : PM मोदी

Delhi : PM मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत ऐसे भविष्य की ओर बढ़ रहा है, जहां उत्पाद और उनके डिजाइन देश में ही विकसित होंगे और उनकी तकनीक व बौद्धिक संपदा (IP) भी भारत की होगी।

By HO BUREAU 

Updated Date

Delhi : PM मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत ऐसे भविष्य की ओर बढ़ रहा है, जहां उत्पाद और उनके डिजाइन देश में ही विकसित होंगे और उनकी तकनीक व बौद्धिक संपदा (IP) भी भारत की होगी। इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) के 10वें संस्करण को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत अब केवल तकनीक का उपभोक्ता नहीं रहा, बल्कि तेजी से तकनीक का निर्माता और इनोवेटर बन रहा है।

पढ़ें :- 'लोकतांत्रिक अधिकारों को लगातार कमजोर कर रही सरकार...', राहुल गांधी और खरगे का आरोप

पीएम मोदी ने कहा कि दूरसंचार क्षेत्र में हो रहा बदलाव सुधारों, घरेलू विनिर्माण, तकनीकी विकास और बौद्धिक संपदा के निर्माण से संचालित हो रहा है। सरकार दशकों पुराने कानूनों को आधुनिक बना रही है, प्रोत्साहन दे रही है और नियामकीय सुधार लागू कर रही है, ताकि दूरसंचार की पूरी वैल्यू चेन में भारत की स्थिति मजबूत हो।

पीएम मोदी ने कहा, “भारत उस लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है, जहां उत्पाद और डिजाइन भारत में बनेंगे और उनकी तकनीक व बौद्धिक संपदा भी भारत की होगी।” उन्होंने टेलीकम्युनिकेशन एक्ट और गतिशक्ति पोर्टल को क्षेत्र के लिए बेहतर माहौल बनाने वाले सुधारों के उदाहरण के तौर पर बताया।

’10-12 वर्षों में मोबाइल फोन सुशासन का एक महत्वपूर्ण माध्यम’

पीएम मोदी ने कहा कि भारत तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और दूरसंचार क्षेत्र में ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ तेज गति से आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री ने सेमीकंडक्टर निर्माण में भारत की प्रगति का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पांच स्थानों पर व्यावसायिक उत्पादन शुरू हो चुका है।

उन्होंने बताया कि इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के अगले चरण में पूरी सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन को देश में विकसित करने पर जोर दिया जाएगा। पीएम मोदी ने कहा, “पिछले 10-12 वर्षों में मोबाइल फोन सुशासन का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन गया है और यह डिजिटल इंडिया के विजन का प्रमुख आधार है।” पिछले एक दशक में भारत के दूरसंचार क्षेत्र में बड़ा बदलाव आया है। 2022 में इंडिया मोबाइल कांग्रेस के दौरान 5G लॉन्च किए जाने को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अब 5G नेटवर्क 5.5 लाख से अधिक बेस स्टेशनों तक पहुंच चुका है और देश के हर जिले को कवर कर रहा है। इस दौरान भारत में इंटरनेट की स्पीड 10 गुना बढ़ी है।

पढ़ें :- डाक टिकट संग्रह की विशेष प्रदर्शनी "प्रयाग फिलेक्स 2026", प्रयागराज में 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक...

(आईएएनएस)

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

पढ़ें :- एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे वायुसेना के नए प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com