1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. केरल के वायनाड में भारी Landslide; मलबे में सैकड़ों फंसे, सात की मौत…

केरल के वायनाड में भारी Landslide; मलबे में सैकड़ों फंसे, सात की मौत…

केरल के वायनाड में भारी बारिश के चलते बड़ा हादसा हुआ है। यहां लैंडस्लाइड (भूस्खलन) के चलते 100 से ज्यादा लोग फंस गए हैं।

By up bureau 

Updated Date

वायनाड। केरल के वायनाड में भारी बारिश के चलते बड़ा हादसा हुआ है। यहां लैंडस्लाइड (भूस्खलन) के चलते 100 से ज्यादा लोग फंस गए हैं। आपदा की जानकारी मिलते ही प्रसाशन के तरफ से लोगों को बचाने के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मामले पर जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि हादसे में कुल 7 लोगों की मौत हुई है, जिसमें 2 बच्चे भी शामिल है।

पढ़ें :- प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने केक काटकर PM मोदी का मनाया जन्मदिन

भारी बारिश के बाद लगातार 2 भूस्खलन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहला भूस्खलन मंगलवार सुबह 2 बजे हुआ और दूसरा भूस्खलन सुबह 4 बजे हुआ। इस लैंडस्लाइड में करीब 100 से ज्यादा लोग मलबे में फंसे हुए हैं। जिन्हें बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। वहीं, इस दुर्घटना में करीब 16 लोग घायल हुए हैं और 7 लोगों की मौत हो गई है। घायलों को इलाज के लिए मेप्पाडी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें, भारी बारिश के चलते इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति बानी हुई है। बाढ़ ने चूरालमाला को मुंडक्कई से जोड़ने वाले पुल को भी बहा दिया है। जिससे मुंडक्कई का संपर्क टूट गया है।

250 बचावकर्मी चला रहे बचाव आपरेशन

पढ़ें :- 2014 से पहले सरकारों को रहती थी कुर्सी बचाने की चिंता, देश के हाथ से निकल जाते थे अवसर : रक्षा मंत्री

मिली जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर बचाव अभियान में अग्निशमन एवं बचाव, नागरिक सुरक्षा, एनडीआरएफ और स्थानीय आपातकालीन प्रतिक्रिया दल के करीब 250 सदस्य शामिल हैं। साथ ही एनडीआरएफ की एक अतिरिक्त टीम को तुरंत मौके पर पहुंचने का निर्देश भी दिया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com