मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तराखंड

उत्तराखंडः भारी बारिश से नदी पर बना पुल ढहा, कोटद्वार से 40 हजार से ज्यादा अबादी का संपर्क टूटा, जनजीवन अस्त व्यस्त

HO BUREAU

कोटद्वार भावर क्षेत्र का एक बार फिर बाजार से संपर्क टूट गया है। पिछली बरसात में मालन नदी पर बना पुल ढह गया था तो वहीं अब नदी पर बना वैकल्पिक मार्ग भी ध्वस्त हो गया है।

Bridge built on the river collapsed due to heavy rains
Bridge built on the river collapsed due to heavy rains
शेयर करें

कोटद्वार। कोटद्वार भावर क्षेत्र का एक बार फिर बाजार से संपर्क टूट गया है। पिछली बरसात में मालन नदी पर बना पुल ढह गया था तो वहीं अब नदी पर बना वैकल्पिक मार्ग भी ध्वस्त हो गया है।

शुक्रवार देर रात से हो रही भारी बारिश के चलते नदी पर हयूम पाइप से बना वैकल्पिक रास्ता भी अब नदी में ढह गया। भाबर क्षेत्र की 40 हजार से ज्यादा आबादी का फिर से कोटद्वार से संपर्क कट चुका है। जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। कुछ लोग नदियों में जाने से बाज नहीं आ रहे हैं। नदियां उफान पर हैं ऐसे में कोई घटना घट सकती है।

शेयर करें