मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंडः भूस्खलन से नेशनल हाइवे बंद, यात्रियों को आगे जाने से रोका, जाम में फंसी गाड़ियां

Desk

पौड़ी समेत लैंसडाउन जाने का मेन रूट नेशनल हाइवे 534 पर भारी भूस्खलन हुआ है जिससे हाइवे एक बार फिर बंद हो चुका है। रात से लगातार हो रही बारिश के चलते कोटद्वार दुगड्डा के बीच दुर्गादेवी मन्दिर के पास पहाड़ी टूट कर सड़क पर आ गई है। भारी भूस्खलन होने से कोटद्वार का पौड़ी मुख्यालय से संपर्क कट गया है।

National Highway closed due to landslide
National Highway closed due to landslide
शेयर करें

कोटद्वार। पौड़ी समेत लैंसडाउन जाने का मेन रूट नेशनल हाइवे 534 पर भारी भूस्खलन हुआ है जिससे हाइवे एक बार फिर बंद हो चुका है। रात से लगातार हो रही बारिश के चलते कोटद्वार दुगड्डा के बीच दुर्गादेवी मन्दिर के पास पहाड़ी टूट कर सड़क पर आ गई है। भारी भूस्खलन होने से कोटद्वार का पौड़ी मुख्यालय से संपर्क कट गया है।

सड़क बंद होने से दुगड्डा में बड़ी तादाद में यात्री फंसे हुए हैं, तो वहीं कोटद्वार में यात्रियों को सिद्धबली मंदिर के पास बेरिकेडिंग लगाकर रोक दिया गया है। लैंसडाउन , पोखड़ा समेत पौड़ी से आने जाने वाले यात्री पिछले कई घंटों से सड़क पर ही फंसे हुए हैं , तो वहीं हालात देखकर  सड़क के आज खुलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

शेयर करें