मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

यात्रियों की अटकी सांसः  गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के पहिए में लगी आग, करीब एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन, यात्री रहें परेशान

HO BUREAU

लखनऊ से गोरखपुर जा रही ऐशबाग गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के पहियों में अचानक आग लग गई। ट्रेन बाराबंकी के सफीपुर क्रॉसिंग पहुंची थी, तभी अचानक पहियों से धुआं निकलता देखकर यात्रियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन ट्रेन सफीपुर में रोकी गई। ट्रेन रुकते ही सहमे यात्री कूदकर ट्रेन से बाहर भागे।

Fire broke out in the wheel of Gorakhpur Intercity Express
Fire broke out in the wheel of Gorakhpur Intercity Express
शेयर करें

बाराबंकी। लखनऊ से गोरखपुर जा रही ऐशबाग गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के पहियों में अचानक आग लग गई। ट्रेन बाराबंकी के सफीपुर क्रॉसिंग पहुंची थी, तभी अचानक पहियों से धुआं निकलता देखकर यात्रियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन ट्रेन सफीपुर में रोकी गई। ट्रेन रुकते ही सहमे यात्री कूदकर ट्रेन से बाहर भागे।

लोको पायलट ने ट्रेन को सफीपुर क्रॉसिंग के पास इमरजेंसी ब्रेक मारकर रोका

जिसके बाद लोको पायलट और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे के बाद फायर इक्विपमेंट्स से आग को बुझाकर ट्रेन को आगे के लिये रवाना किया गया। पहियों से निकलने वाला धुआं इतना तेज था कि जैसे मानो ट्रेन के नीचे आग लगी हो। सूचना पर लोको पायलट ने ट्रेन को सफीपुर क्रॉसिंग के पास ही इमरजेंसी ब्रेक मारकर रोका।

ट्रेन के पहियों में आग लगने की सूचना कंट्रोल रूम को दी गई तो अधिकारी अलर्ट हुए और आगे पीछे से आ रही ट्रेनों को भी अलर्ट किया गया। इस बीच ट्रेन में आग लगने के डर से यात्री कूदकर बाहर भागे। लगभग एक घंटे बाद आग बुझाकर ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। बाराबंकी के स्टेशन अधीक्षक अरुण कुमार रायजादा के मुताबिक गाड़ी में ब्रेक बाइंडिंग के चलते धुआं और आग लगी थी। समस्या को दूर कर ट्रेन को रवाना कर दिया गया। इससे कोई भी ट्रेन प्रभावित या लेट नहीं हुई है।

शेयर करें