मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तराखंड

उत्तराखंड में भीषण हादसाः ट्रैवलर बस अलकनंदा नदी में गिरी, 13 की मौत

HO BUREAU

रुद्रप्रयाग जिले में सवारियों से भरी ट्रैवलर बस अलकनंदा नदी में जा गिरी। हादसे में 13 की मौत हो गई, जबकि 13 घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इसमें 26 यात्री सवार थे। रुद्रप्रयाग शहर से पांच किलोमीटर आगे बदरीनाथ हाइवे पर रैतोली के पास ट्रैवलर बस अलकनंदा नदी में गिर गई।

bus accident
bus accident
शेयर करें

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग जिले में सवारियों से भरी ट्रैवलर बस अलकनंदा नदी में जा गिरी। हादसे में 13 की मौत हो गई, जबकि 13 घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इसमें 26 यात्री सवार थे। रुद्रप्रयाग शहर से पांच किलोमीटर आगे बदरीनाथ हाइवे पर रैतोली के पास ट्रैवलर बस अलकनंदा नदी में गिर गई।

सूचना पर पुलिस, प्रशासन, जिला आपदा प्रबंधन, डीडीआरएफ समेत अन्य टीमें मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू कर दिया। हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। स्थानीय प्रशासन व एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। घायलों को नज़दीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार के लिए भेज दिया गया है। कहा कि ज़िलाधिकारी को घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

शेयर करें