मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

देवरिया में ट्रक और रोड़वेज बस की जोरदार भिड़ंत, कई यात्री घायल

HO BUREAU

यूपी के देवरिया जिले में गुरुवार सुबह ट्रक और रोड़वेज बस में जोरदार भिड़ंत हो गई। जोरदार टक्कर से बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। बस में सवार करीब 30 यात्री घायल हो गए।

accident
accident
शेयर करें

देवरिया। यूपी के देवरिया जिले में गुरुवार सुबह ट्रक और रोड़वेज बस में  जोरदार भिड़ंत हो गई। जोरदार टक्कर से बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। बस में सवार करीब 30 यात्री घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही मदनपुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर इलाज हेतु सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महेन भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसा मदनपुर थाना क्षेत्र के रुद्रपुर कपरवार मार्ग पर दुबौली गांव के समीप हुआ।

शेयर करें