मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

रेलवे ट्रैक पर राजधानी एक्सप्रेस से टकराई बाइक,  बाइक के उड़े परखच्चे

HO BUREAU

बाइक को रेलवे ट्रैक पार कराना युवक को भारी पड़ गया। दिल्ली की ओऱ से आ रही राजधानी एक्सप्रेस को देख वाहन चालक हड़बड़ाहट में गाड़ी छोड़कर भाग गया, जिससे युवक की बाइक राजधानी एक्सप्रेस से जा टकराई।

railway track
railway track
शेयर करें

इटावा। बाइक को रेलवे ट्रैक पार कराना युवक को भारी पड़ गया। दिल्ली की ओऱ से आ रही राजधानी एक्सप्रेस को देख वाहन चालक हड़बड़ाहट में गाड़ी छोड़कर भाग गया, जिससे युवक की बाइक राजधानी एक्सप्रेस से जा टकराई।

बाइक राजधानी एक्सप्रेस से टकराने के बाद करीब 25 मीटर तक घिसटती हुई रेलवे क्रॉसिंग के पास तक आ गई। जीआरपी पुलिस को क्षतिग्रस्त बाइक की नंबर प्लेट रेलवे ट्रैक पर मिली। जिसे जीआरपी ने बाइक के चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना इटावा के भरथना रेलवे स्टेशन के पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग 20 बी के पास की है।

शेयर करें