मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

बहराइच में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, तीन बोलेरो व एक बाइक बरामद

HO BUREAU

यूपी के बहराइच जिले में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। गिरोह के दो सदस्य भी गिरफ्तार किए गए हैं। उनके पास से पुलिस ने तीन बोलेरो व एक बाइक भी बरामद की है। मोतीपुर पुलिस व स्वाट टीम ने दो दिन पूर्व नानपारा से चोरी हुई बोलेरो का राजफाश करते हुए तीन बोलेरो बरामद किया। बोलेरो के साथ दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

Vehicle theft gang busted in Bahraich
Vehicle theft gang busted in Bahraich
शेयर करें

बहराइच। यूपी के बहराइच जिले में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। गिरोह के दो सदस्य भी गिरफ्तार किए गए हैं। उनके पास से पुलिस ने तीन बोलेरो व एक बाइक भी बरामद की है। मोतीपुर पुलिस व स्वाट टीम ने दो दिन पूर्व नानपारा से चोरी हुई बोलेरो का राजफाश करते हुए तीन बोलेरो बरामद किया। बोलेरो के साथ दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने बताया कि बीते 19 मई की रात नानपारा कस्बे से दो बोलेरो वाहन चोरी कर लिए गए थे। जिसकी बरामदगी के लिए कोतवाली नानपारा में मामला पंजीकृत कर नानपारा पुलिस व स्वाट टीम को खुलासे के लिए लगाया गया था।

मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस व स्वाट टीम ने बोलेरो को नेपाल बेचने के लिए ले जाते समय कुर्मिनपुरवा बाईपास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी धर्मेन्द्र उर्फ सोनू पुत्र राम निवास उर्फ प्रहलाद निवासी तमोलीपुरवा थाना मोतीपुर व संजय पुत्र गंगा विशुन निवासी ग्राम चोरवा खमरिया थाना मुर्तिहा के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।

शेयर करें