मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

मथुरा में महिला संग दो किशोरियों ने ट्रेन से कटकर दी जान, सनसनी

HO BUREAU

यूपी के मथुरा जिले में महिला संग दो किशोरियों की आत्महत्या से सनसनी फैल गई। हादसा आगरा-मथुरा रेलवे ट्रैक पर बाजना पुल के पास हुआ। आगरा-दिल्ली ट्रैक पर दो किशोरियों और एक महिला ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। समाचार लिखे जाने तक तीनों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

railway track
railway track
शेयर करें

मथुरा। यूपी के मथुरा जिले में महिला संग दो किशोरियों की आत्महत्या से सनसनी फैल गई। हादसा आगरा-मथुरा रेलवे ट्रैक पर बाजना पुल के पास हुआ। आगरा-दिल्ली ट्रैक पर दो किशोरियों और एक महिला ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। समाचार लिखे जाने तक तीनों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

रेलकर्मी ने बताया कि एक महिला व दो किशोरियां भूतेश्वर की ओर से पैदल आईं और बाजना पुल से आगे ट्रैक पर खड़ी हो गईं। इस दौरान मालगाड़ी आई और इसकी चपेट में आने से तीनों कट गई। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

देखने में दोनों किशोरी व महिला आपस में मां-बेटियां प्रतीत हो रहीं थीं।  तीनों का आपस में क्या रिश्ता था व तीनों ने आत्महत्या क्यों की। पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। लोगों ने शोर भी मचाया लेकिन तीनों ट्रैक से नहीं हटीं। घटना हाइवे थाना क्षेत्र की है।

शेयर करें