मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

UP : बीटेक की छात्रा को वार्डन ने कमरे में बंद कर पीटा, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

up bureau

उत्तर प्रदेश के मथुरा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां हॉस्टल में बी.टेक छात्रा के साथ मारपीट की गई है। छात्रा को कमरे में बंद करके हॉस्टल वार्डन और उसके साथियों ने मारपीट की है।

UP : बीटेक की छात्रा को वार्डन ने कमरे में बंद कर पीटा, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
UP : बीटेक की छात्रा को वार्डन ने कमरे में बंद कर पीटा, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
शेयर करें

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां हॉस्टल में बी.टेक छात्रा के साथ मारपीट की गई है। छात्रा को कमरे में बंद करके हॉस्टल वार्डन और उसके साथियों ने मारपीट की है। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पीड़िता ने पुलिस में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच में जुट गई है।

दरअसल निजी विश्व विद्यालय की बीटेक तृतीय वर्ष की छात्रा कीर्ति कुमारी सेंगर ने बताया कि वह भूरा नगला रोड रमनपुर थाना हाथरस गेट, जिला हाथरस की रहने वाली है। थाना जैंत क्षेत्र के हाईवे स्थिति निजी विश्वविद्यालय से बीटेक तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है। वह अगस्त 2022 से आझई हाईवे स्थित लवी गर्ल्स होस्टल में रह रही थी। मंगलवार शाम वह होस्टल खाली कर हिसाब कर दूसरी जगह शिफ्ट हो रही थी। तभी वहां रह रही रूबी वार्डन ने उस पर टिप्पणी कर दी। इस पर पीड़िता ने उसे पलट कर जबाव दे दिया। हॉस्टल इंचार्ज जयपाल, उसका भाई आरके व वार्डन रूबी तीनों ने चैनल का गेट बंद खूब मारपीट की। चिल्लाने पर महिला मित्र मोहिनी, आस्था, खुशी अन्य होस्टल की लड़कियों ने जैसे तैसे दरवाजा खोलकर मुझे बचाया। घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग पीड़िता व अन्य लोगों के भी फोन में है। पीड़िता ने परिवारीजनों के साथ थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। थाना प्रभारी जैंत अश्वनी कुमार ने बताया मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

शेयर करें