1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दो दिवसीय मथुरा दौरा, 3 और 4 सितंबर को रहेंगे जिले में

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दो दिवसीय मथुरा दौरा, 3 और 4 सितंबर को रहेंगे जिले में

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3-4 सितंबर को मथुरा-वृंदावन दौरे पर रहेंगे। धार्मिक स्थलों के दर्शन, विकास परियोजनाओं की समीक्षा और विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल। ✍️मोहम्मद फारूक

By HO BUREAU 

Updated Date

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 और 4 सितंबर को मथुरा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री वृंदावन और मथुरा के कई धार्मिक एवं विकास स्थलों का भ्रमण करेंगे। मुख्यमंत्री 3 सितंबर को दोपहर करीब 1 बजे पवनहंस, वृंदावन स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद भक्ति स्थल मार्ग का भ्रमण एवं निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री गीता शोध संस्थान, वृंदावन भी जाएंगे।

पढ़ें :- बाढ़ की तबाही पर भारी पड़ी रामभक्तों की आस्था, सजा चित्रकूट का रामघाट

दोपहर बाद ब्रज तीर्थ विकास परिषद की समीक्षा बैठक प्रस्तावित है। इसके बाद गीता शोध संस्थान, प्रेम महावन के लोकार्पण/शिलान्यास, वृक्षारोपण और साधु-संतों के सम्मान सहित विभिन्न परियोजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम को मुख्यमंत्री श्री बांके बिहारी जी मंदिर, वृंदावन में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद अशोका अतिथि गृह में रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है।

4 सितंबर को मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचेंगे, जहां गो-पूजन और दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान, मथुरा के कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री का मथुरा दौरा राजकीय हेलीकॉप्टर और कार के जरिए होगा। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

“मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मथुरा दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, धार्मिक स्थलों से लेकर विकास परियोजनाओं तक मुख्यमंत्री का रहेगा व्यस्त कार्यक्रम।”

✍️मोहम्मद फारूक

पढ़ें :- विनय शंकर तिवारी का सियासी सफर: पिता हरिशंकर की विरासत से विधायक बनने तक

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

 

पढ़ें :- रहस्यमय बीमारी से पांच बच्चों की मौत, सैफई की टीम ने घर-घर जाकर की जांच
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com