मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

कर्ज में डूबे युवक ने ज़हरीला पदार्थ खाकर दी जान, परिजनों में कोहराम

HO BUREAU

यूपी के बिजनौर जिले के नजीबाबाद इलाके में फाइनेंस कंपनियों के कर्ज में दबे युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पत्नी ने थाने में तहरीर देकर फाइनेंस कंपनियों के एजेंटो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की मांग की है। घटना बिजनौर के नजीबाबाद थाना क्षेत्र की है। कछियाना बस्ती के रहने वाले रमेश उर्फ बानू ने कर्ज के बोझ के तले दब कर जान दे दी। मृतक की पत्नी मीना ने थाने में चार कंपनियों के प्रबंधकों और उनके एजेंटो के खिलाफ तहरीर दी है।

hanging
hanging
शेयर करें

बिजनौर। यूपी के बिजनौर जिले के नजीबाबाद इलाके में फाइनेंस कंपनियों के कर्ज में दबे युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पत्नी ने थाने में तहरीर देकर फाइनेंस कंपनियों के एजेंटो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की मांग की है। घटना बिजनौर के नजीबाबाद थाना क्षेत्र की है। कछियाना बस्ती के रहने वाले रमेश उर्फ बानू ने कर्ज के बोझ के तले दब कर जान दे दी। मृतक की पत्नी मीना ने थाने में चार कंपनियों के प्रबंधकों और उनके एजेंटो के खिलाफ तहरीर दी है।

तहरीर में पीड़िता ने बताया कि उसके पति रमेश ने चार कंपनियों से अलग-अलग समूह लोन ले रखा था। आरोप है कि कंपनियों के प्रतिनिधि लगातार उसके पति पर लोन की क़िस्त जमा करने का दबाव बना रहे थे। वह बहुत गरीब लोग हैं। उनके पास पैसे का इंतजाम नहीं हो पा रहा था।  शनिवार को भी फाइनेंस कंपनी के लोग उनके घर पर आए और क़िस्त जमा करने के लिए अधिक दबाव बनाया। उनके पति ने पैसे नहीं होने की बात कही तो कंपनी के लोगों ने उसके पति के साथ बदलूकी की।  इसी अपमान के चलते उसके पति ने यह कदम उठाया।

शेयर करें