रायबरेली। यूपी के रायबरेली जिले में वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। हादसा ओवरटेक करते समय हुआ। हादसा ऊंचाहार थाना इलाके में लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर हुआ।
यहां चड़रई के रहने वाले युवक अक्षय कुमार अपने बड़े भाई के साथ किसी काम से ऊंचाहार कस्बे जा रहे थे। इसी दौरान लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर दो ओवरटेक कर रहे वाहनों के बीच में फंसकर उनकी बाइक अनियंत्रित हुई और दोनों सड़क पर दूर तक घिसट गए। लोग दोनों को नजदीकी CHC ले गए, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।