लखनऊ। शुक्रवार सुबह घर से मजदूरी करने निकले युवक की ट्रेन से कट कर मौत हो गई। लखनऊ के जानकीपुरम निवासी विनोद यादव की ट्रेन से कट कर मौत हो गई।
हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सीतापुर से लखनऊ आने वाली ट्रेन से हादसा हुआ। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जानकीपुरम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।