मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

जागरूकताः ट्रेन में किसी भी अंजान व्यक्ति से न करें दोस्ती, नहीं तो हो सकते हैं जहरखुरानी का शिकार, जीआरपी का ऑपरेशन क्लीन स्वीप जारी

HO BUREAU

मुरादाबाद रेल मंडल की राजकीय रेलवे पुलिस इन दिनों अपराधियों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन क्लीन स्वीप अभियान चला रही है। अभियान के तहत ट्रेन में संदिग्ध यात्रियों की चेकिंग की जा रही है। इस दौरान शातिर अपराधियों को पकड़ा भी जा रहा है।

Moradabad
Moradabad
शेयर करें

मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल की राजकीय रेलवे पुलिस इन दिनों अपराधियों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन क्लीन स्वीप अभियान चला रही है। अभियान के तहत ट्रेन में संदिग्ध यात्रियों की चेकिंग की जा रही है। इस दौरान शातिर अपराधियों को पकड़ा भी जा रहा है।

मुरादाबाद के सीओ जीआरपी देवी दयाल सिंह ने बताया कि राजकीय रेलवे पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन क्लीन स्वीप अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत दो शातिर अपराधियों को तो मौके पर ही राजकीय रेलवे पुलिस ने पकड़ा है। इसके अलावा भी काफी अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

उनके मुताबिक़ यह वह अपराधी हैं जो रेल में यात्रा करने के दौरान सहयात्रियों से दोस्ती कर लेते हैं, और फिर उन्हें विश्वास में लेकर उन्हें जहर खुरान का शिकार बनाकर उनके कीमती सामान और नकदी लेकर फरार हो जाते हैं। देवी दयाल ने बताया कि यात्रियों को भी समय-समय पर जागरूक किया जा रहा है, कि ऐसे अनजान यात्रियों से नजदीकी ना बढ़ाएं और अगर नजदीकी बढ़ा भी लें तो उनके द्वारा दी गई खाने पीने की किसी भी वस्तु का सेवन न करें।

शेयर करें