मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर स्‍टेशन पर 18 लाख बरामद, आरोपी हिरासत में, नहीं दे सका रुपयों का हिसाब-किताब

HO BUREAU

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस द्वारा रेलवे स्‍टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जीआरपी ने गोरखपुर के प्‍लेटफार्म नंबर 9 से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके बैग से 18 लाख नकद बरामद हुए हैं। पुलिस ने जब आरोपी से रुपए के बारे में पूछताछ की, तो उसके बारे में सही जानकारी नहीं दे सका।

Rs 18 lakh recovered at Gorakhpur station
Rs 18 lakh recovered at Gorakhpur station
शेयर करें

गोरखपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस द्वारा रेलवे स्‍टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जीआरपी ने गोरखपुर के प्‍लेटफार्म नंबर 9 से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके बैग से 18 लाख नकद बरामद हुए हैं। पुलिस ने जब आरोपी से रुपए के बारे में पूछताछ की, तो उसके बारे में सही जानकारी नहीं दे सका।

आरोपी युवक को जीआरपी ने हिरासत में ले लिया है। गोरखपुर जीआरपी के सीओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आदर्श आचार संहिता को देखते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी इन रुपए को लेकर कोलकाता जा रहा था। उसके पास से जनरल क्‍लास का टिकट मिला है। इसे ये रुपए कोलकाता में किसी को देने थे। आरोपी की पहचान गोरखपुर के पिपराइच थानाक्षेत्र के सोनबरसा के रसूलपुर के दीपराज गुप्‍ता के रूप में हुई है।

शेयर करें