मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

दबंगों ने दुल्हन की डोली ले जा रहे परिजनों को पीटा, दो पकड़ाए

HO BUREAU

ललितपुर में दबंगों ने विदा कराकर दुल्हन की डोली ले जा रहे दलितों को जमकर पीटा। घटना ललितपुर जिले के सौजना थाना अंतर्गत एक गांव की है। गांव में एक दलित परिवार डीजे के साथ अपनी लड़की की विदाई कर रहा था, उसी समय दो बाइकसवार दबंग बारातियों के साथ गाली गलौज करने लगे। जिसका लड़की के परिजनों ने विरोध किया और साइड से निकल जाने को कहा।

Bullies beat up family members
Bullies beat up family members
शेयर करें

ललितपुर। ललितपुर में दबंगों ने विदा कराकर दुल्हन की डोली ले जा रहे दलितों को जमकर पीटा। घटना ललितपुर जिले के सौजना थाना अंतर्गत एक गांव की है। गांव में एक दलित परिवार डीजे के साथ अपनी लड़की की विदाई कर रहा था, उसी समय दो बाइकसवार दबंग बारातियों के साथ गाली गलौज करने लगे। जिसका लड़की के परिजनों ने विरोध किया और साइड से निकल जाने को कहा।

इस बात पर दबंग भड़क उठे और सारा रोड खाली करने की बात कही। जब रोड खाली नहीं हुआ तो घटनास्थल से नजदीक अपने गांव से दबंगों ने कुछ साथियों को बुलाया। इसके बाद दबंगों ने लड़की के परिजनों से मारपीट की। इसकी सूचना थाने में दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को मौके से पकड़ लिया। जबकि अन्य पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने सौजना पुलिस से इन दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।

शेयर करें