मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

करंट लगने से कांवड़िया की मौत, परिजनों में कोहराम

HO BUREAU

मोदीपुरम फेज वन एम 7 मकान मार्किट के सामने गुरुवार सुबह नरेश लखानी के कांवड़ शिविर में पंखे में करंट उतरने के कारण उतम नगर के रहने वाले कांवड़िया प्रदीप कुमार को करंट लग गया। कांवड़िया को पुलिस ने इलाज के लिए एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया था।

victim
victim
शेयर करें

मेरठ। मोदीपुरम फेज वन एम 7 मकान मार्किट के सामने गुरुवार सुबह नरेश लखानी के कांवड़ शिविर में पंखे में करंट उतरने के कारण उतम नगर के रहने वाले कांवड़िया प्रदीप कुमार को करंट लग गया। कांवड़िया को पुलिस ने इलाज के लिए एसडीएस ग्लोबल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया था।

जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। कावड़िया प्रदीप कुमार गुरुवार सुबह 4:00 बजे नहाकर शिविर में आराम करने के लिए आया था। वह बल्ली पर बंधी पंखे की ग्रिल को खींचकर अपनी तरफ पंखे को कर रहा था तभी उसी दौरान करंट लग गया।

शेयर करें