मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बॉलीवुड

खुशी के पलः बिग बॉस में जाने से पहले दीपक चौरसिया ने पत्नी व बेटियों संग मनाई शादी की 25वीं सालगिरह, परिवार के कहने पर ही स्वीकार किया BIG BOSS का निमंत्रण  

HO BUREAU

बिग बॉस कंटेस्टेंट व वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया की शादी की 25वीं सालगिरह है। इस मौके पर वह अपने परिवार से दूर हैं लेकिन दूर रहकर भी दीपक के दिल में हर वक्त सिर्फ और सिर्फ अपने परिवार का ही ख्याल रहता है। जब तक दीपक ने बिग बॉस में जाने का फैसला नहीं लिया था तब तक उनका प्लान अपने पूरे परिवार के साथ यानि कि पत्नी और दोनों बेटियों के साथ यूरोप टूर पर जाने का था।

Dapak Chaurasia with family
Dapak Chaurasia with family
शेयर करें

मुंबई। बिग बॉस कंटेस्टेंट व वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया की शादी की 25वीं सालगिरह है। इस मौके पर वह अपने परिवार से दूर हैं लेकिन दूर रहकर भी दीपक के दिल में हर वक्त सिर्फ और सिर्फ अपने परिवार का ही ख्याल रहता है। जब तक दीपक ने बिग बॉस में जाने का फैसला नहीं लिया था तब तक उनका प्लान अपने पूरे परिवार के साथ यानि कि पत्नी और दोनों बेटियों के साथ यूरोप टूर पर जाने का था।

इस बीच जब बिग बॉस का निमंत्रण मिला तो परिवार ने उनसे कहा कि आपको यह करना ही चाहिए। दीपक अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को बिल्कुल अलग रखते हैं लेकिन इस बार फैसला लेना बहुत मुश्किल था। क्योंकि एक तरफ 25वीं एनिवर्सरी थी तो दूसरी तरफ बिग बॉस का ऑफर था। एक ऐसा रियलिटी शो जिसमें आज तक कोई बड़ा पत्रकार नहीं आया।

परिवार ने साथ दिया तो दीपक चौरसिया ने इस चुनौती को भी स्वीकार किया और बिग बॉस के घर के अंदर गए। लेकिन बिग बॉस में जाने से पहले दीपक ने अपने पूरे परिवार के साथ अपनी 25वीं एनिवर्सरी को सेलिब्रेट किया। बिग बॉस में भी वह बार-बार पत्नी को और बेटियों को याद करते हुए नजर आते हैं।

शेयर करें