1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. BIG BOSS OTTः शायर बन दीपक चौरसिया ने लूट ली महफिल, सना सुल्तान भी हुईं कायल

BIG BOSS OTTः शायर बन दीपक चौरसिया ने लूट ली महफिल, सना सुल्तान भी हुईं कायल

बिग बॉस का घर वैसे तो लड़ाइयों के लिए मशहूर है लेकिन इस सीजन को दीपक चौरसिया ने अपने रंग में रंग लिया है। राजनीतिक दांव पेच की समझ रखने वाले राजनेताओं को अपने सवालों से TV पर घेरने वाले दीपक चौरसिया बिग बॉस के घर में हर रोज़ एक अलग ही अंदाज़ से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। दीपक चौरसिया की शायरी ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

By HO BUREAU 

Updated Date

मुंबई। बिग बॉस का घर वैसे तो लड़ाइयों के लिए मशहूर है लेकिन इस सीजन को दीपक चौरसिया ने अपने रंग में रंग लिया है। राजनीतिक दांव पेच की समझ रखने वाले राजनेताओं को अपने सवालों से TV पर घेरने वाले दीपक चौरसिया बिग बॉस के घर में हर रोज़ एक अलग ही अंदाज़ से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। दीपक चौरसिया की शायरी ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

पढ़ें :- बप्पा के आशीर्वाद से शुरू हुआ 'रामायण' का म्यूजिकल सफर, रिलीज हुआ गीत 'जय जय राम

दीपक चौरसिया की प्यार-मोहब्बत और शायरी ने बिग बॉस के घर में ऐसा रोमांटिक पल पैदा किया कि सभी उसमें डूब गए। हाल ही में दीपक चौरसिया ने सना सुल्तान के साथ ऐसी महफ़िल जमाई कि सब उनकी शायरी के क़द्रदान बन गए। दीपक चौरसिया ने प्यार-मोहब्बत की अपनी अलग परिभाषा उनके सामने पेश की। जिसे सुनकर हर कोई वाह-वाही करने लगा।

इस माहौल से अंजान शिवानी को भी दीपक चौरसिया ने गुलाब के फूल और काटें दोनों का महत्व बताया। फूल और काटों की बातों में दीपक चौरसिया ने ऐसे तान छेड़े कि उर्दू और शायरी के लिए बिग बॉस के घर में पहले दिन से मशहूर सना सुल्तान भी उनके सामने नतमस्तक हो गईं। प्यार-मोहब्बत की शायरी का दौर चल रहा हो और ऐसे में पहले प्यार की बात ना हो ये तो ज़्यादती होगी।

दीपक के रंग में रंगा BIG BOSS का घर, दर्शक लुटा रहे अपना प्यार

इस पर दीपक चौरसिया ने कहा कि पहला प्यार ताउम्र याद रहता है। पहला प्यार दिल पर ऐसी छाप छोड़ता है कि उसे भूल पाना नामुमकिन होता है। बिग बॉस का घर वैसे तो लड़ाइयों के लिए मशहूर है लेकिन इस सीजन को दीपक चौरसिया ने अपने रंग में रंग लिया है। तभी तो दो हफ़्तों में बिना चीखे चिल्लाए, बिना लड़े अपनी बातों और अपनी हाज़िर जवाबी से वह सबका दिल जीत रहे हैं। यही वजह है कि दर्शक उन्हें घर में काफ़ी पसंद भी कर रहे हैं।

पढ़ें :- सवालों के घेरे में तापसी पन्नू की 'गांधारी', लेखक कल्याण बंदी का आरोप कहानी और टाइटल चुराया

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com