मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
टेलीविजन

BIG BOSS में दीपक चौरसिया के अंदर दिखी चित्रा और जगजीत सिंह की झलक, गजल गाकर बनाया शायराना माहौल, अपनी LOVE STORY को किया साझा

HO BUREAU

BIG BOSS के घर का माहौल काफ़ी शायराना होता जा रहा है। तभी तो शो के सबसे सीनियर और सीरियस कंटेस्टेंट दीपक चौरसिया भी अपने जज़्बातों को बाहर आने से रोक नहीं पा रहे हैं। BIG BOSS में दीपक चौरसिया के अंदर चित्रा और जगजीत सिंह की झलक दिखी।BIG BOSS के घर में वह चित्रा सिंह और जगजीत सिंह की गजल गुनगुनाते हुए नज़र आएं।

Deepak Chaurasia
Deepak Chaurasia
शेयर करें

मुंबई। BIG BOSS के घर का माहौल काफ़ी शायराना होता जा रहा है। तभी तो शो के सबसे सीनियर और सीरियस कंटेस्टेंट दीपक चौरसिया भी अपने जज़्बातों को बाहर आने से रोक नहीं पा रहे हैं। BIG BOSS में दीपक चौरसिया के अंदर चित्रा और जगजीत सिंह की झलक दिखी।BIG BOSS के घर में वह चित्रा सिंह और जगजीत सिंह की गजल गुनगुनाते हुए नज़र आएं।

‘पहले रग-रग से मेरा खून निचोड़ा उसने, अब ये कहता है रंगत ही मेरी पीली है’ ग़ज़ल गाकर घर को रूहानी कर दिया। मौक़े और माहौल की नज़ाकत को देखते हुए कृतिका ने दीपक चौरसिया से उनकी लव स्टोरी जाननी चाही तो श्री चौरसिया ने अपना दिल खोल कर रख दिया। बताया कि 1995 में वह अपनी ज़िंदगी के प्यार और अब उनकी पत्नी अनुसूइया रॉय से अपने ऑफिस में मिले थे।

दीपक चौरसिया अनुसूइया रॉय से 3 साल  सीनियर थे। जब एक बार दीपक का एक्सीडेंट हुआ तो उस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। इसके बाद 1999 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। आज दोनों की दो प्यारी सी बेटियां हैं। लेकिन कृतिका के सवाल यहीं ख़त्म नहीं हुएं बल्कि उन्होंने ये भी पूछा कि वे दोनों एक-दूसरे को प्यार से क्या बुलाते हैं।

बाबू, सोना, स्वीटहार्ट जैसे शब्दों से परहेज है दीपक को , पर्सनल लाइफ को लोग कर रहे पसंद

इस पर दीपक चौरसिया ने बताया कि वह अपनी वाइफ को अना बुलाते हैं और पत्नी उन्हें दीपक ही बुलाती है। उनके रिश्ते में बाबू, सोना, स्वीटहार्ट जैसे शब्द नहीं हैं। बिग बॉस में हर रोज़ दीपक चौरसिया के व्यक्तित्व के नए आयाम सामने आ रहे हैं। ऐसे में उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें दर्शकों को भी काफ़ी पसंद आ रही हैं।

शेयर करें