मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

जज्बे को सलामः शिवानी कुमारी की BIG BOSS-3 में इमोशनल एंट्री, होस्ट एक्टर अनिल कपूर की आंखें हुईं नम, टिक-टॉक से यूट्यूबर और फिर बिग बॉस के घर तक पहुंचीं औरैया की बेटी

HO BUREAU

औरैया की बेटी यूट्यूबर स्टार शिवानी कुमारी ने भारत के सबसे बड़े टीवी शो BIG BOSS-3 में धमाकेदार इमोशनल एंट्री कर BIG BOSS के होस्ट एक्टर अनिल कपूर की आंखें नम कर दीं। शिवानी कुमारी ने जैसे ही बिग बॉस में एंट्री की तो उनके हाथों में छोटी सी मटकी थी, जिसमें अपने गांव की मिट्टी लेकर पहुंची थीं।

shivani kumari
shivani kumari
शेयर करें

इटावा। औरैया की बेटी यूट्यूबर स्टार शिवानी कुमारी ने भारत के सबसे बड़े टीवी शो BIG BOSS-3 में धमाकेदार इमोशनल एंट्री कर BIG BOSS के होस्ट एक्टर अनिल कपूर की आंखें नम कर दीं। शिवानी कुमारी ने जैसे ही बिग बॉस में एंट्री की तो उनके हाथों में छोटी सी मटकी थी, जिसमें अपने गांव की मिट्टी लेकर पहुंची थीं।

गांव की पहचान मटकी के साथ पहुंचीं शो में

इमोशनल अंदाज में बिग बॉस के होस्ट एक्टर अनिल कपूर से कह रहीं थीं कि इसमें हमारे गांव की मिट्टी और हमारे गांव के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद है। शिवानी कुमारी ने अपने हंसते हुए अंदाज में कहा कि हम कानपुर से हैं। हमें अंग्रेजी पसंद नहीं। हमसे जो भी बात करे वो हिन्दी में करे। यह देशी अंदाज भी जनता को बहुत पसंद आया। शिवानी कुमारी ने सोशल मीडिया टिक टॉक से शुरुआत की और आज वह इंस्ट्राग्राम स्टार और यूट्यूब स्टार है। शिवानी कुमारी के सिर से पिता का साया बचपन में ही उठ गया था।

बचपन में ही उठ गया था शिवानी के सिर से पिता का साया

शिवानी कुमारी जब एक साल की थी तब उनके पिता का देहांत हो गया था । शिवानी कुमारी का जन्म 18 सितंबर 2001 उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के दिवियापुर क्षेत्र के छोटे से गांव अरियारी में मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ है। शिवानी कुमारी के परिवार में उनकी तीन बड़ी बहनें हैं जिनकी शादी हो चुकी है। शिवानी की मां की तबियत सही नहीं रहती है जिनका इलाज चलता रहता है ।

घर का सारा खर्च अब शिवानी ही उठाती हैं। शिवानी कुमारी आज के समय में एक प्रसिद्ध यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुंएसर हैं। उनकी कहानी बहुत ही प्रेरणादायक है। क्योंकि उन्होंने कठिन परिस्थितियों से निकलकर अपनी पहचान बनाई और छोटे से गांव अरियारी का नाम रोशन किया। शिवानी कुमारी एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हैं ,जो अपनी डांस और कॉमेडी वीडियो से लोगों का मनोरंजन करती हैं।

shivani kumari in big boss-3
shivani kumari in big boss-3

इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 4 मिलियन

शिवानी का एक यूट्यूब चैनल भी है जिसका नाम शिवानी कुमारी ऑफिशियल है। उनके इंस्टाग्राम हैंडल की बात करें तो उनके फॉलोअर्स की संख्या 4 मिलियन है। शिवानी कुमारी ने  शुक्रवार (21 जून) को भारत के सबसे बड़े टीवी शो बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में इमोशनल एंट्री के साथ प्रवेश किया। जिससे शिवानी कुमारी के चाहने वालों की भी आंखें नम हो गईं। सभी ने शिवानी कुमारी को दुआएं दीं। शिवानी कुमारी ने यहां तक यहां तक पहुंचने के लिए तमाम परेशानियां उठाईं। लेकिन अपनी धुन की लगन से शिवानी कुमारी ने अपनी सफलता से धमाल मचा दिया।

शेयर करें