मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
टेलीविजन

BIG BOSS में बाहरवाले को लेकर बवालः कटारिया को बचाने के लिए चक्की चलाने का चैलेंज किया स्वीकार, दीपक चौरसिया बनें लवकेश के सारथी

HO BUREAU

बिग बॉस के इस सीजन में बाहरवाले को लेकर बवाल मचा हुआ है। लवकेश कटारिया को संकट में फंसा देख दीपक चौरसिया सारथी बनकर सामने आए और लवकेश को बचाने का प्रयास किया। श्री चौरसिया ने BIG BOSS के घर में एक बार फिर साबित कर दिया कि वह हमेशा सच के साथ खड़े रहते हैं।

deepak chaurasiya
deepak chaurasiya
शेयर करें

मुंबई। बिग बॉस के इस सीजन में बाहरवाले को लेकर बवाल मचा हुआ है। लवकेश कटारिया को संकट में फंसा देख दीपक चौरसिया सारथी बनकर सामने आए और लवकेश को बचाने का प्रयास किया। श्री चौरसिया ने BIG BOSS के घर में एक बार फिर साबित कर दिया कि वह हमेशा सच के साथ खड़े रहते हैं।

अभी हाल में लवकेश कटारिया बाहरवाला थे लेकिन उन्हीं के दोस्त विशाल ने इस बात का खुलासा कर दिया। बिग बॉस ने बाहरवाले का राज़ खुलने की सज़ा के तौर पर घर से बेघर करने का फ़ैसला घरवालों पर ही छोड़ दिया। ऐसे में ज़्यादातर घरवालों ने लवकेश को एलिमिनेट करने के लिए वोट किया, पर इस मुश्किल घड़ी में दीपक चौरसिया लवकेश के सारथी बनकर सामने आए और उन्हें बचाने का प्रयास किया।

दीपक चौरसिया की बात सुनकर बिग बॉस ने लवकेश को बचाने के लिए चक्की चलाने का टास्क दिया। अब दीपक चौरसिया  अपनी हेल्थ कंडीशन के चलते चक्की तो नहीं चला सकते थे लेकिन विशाल, शिवानी और सना को चक्की चलाने को लेकर पूरा गाइडेंस दिया ताकि वो बिना थके हुए ज्यादा देर तक चक्की चला सके और लवकेश को बचा सकें।

हर हालत में सच के साथ डटकर खड़े रहने का दीपक ने दिया संदेश

इतना ही नहीं उन्होंने लवकेश को भी अपने साथियों की मदद करने के लिए प्रोत्साहित किया। दीपक चौरसिया ने अपने इस कदम से एक बार फिर साबित कर दिया कि वो हर हालत में सच के साथ डटकर खड़े हैं। उनकी यही ख़ासियत उन्हें घरवालों में तो सबसे अलग बनाती ही है और साथ ही दर्शक भी उनके इस रूप को देखकर उन्हें काफ़ी पसंद कर रही है। तभी तो नॉमिनेट होने के बावजूद जनता अपने वोटों से दीपक चौरसिया पर भरपूर प्यार लूटा रही है।

शेयर करें