मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
टेलीविजन

BIG BOSS OTT-3 ः दीपक चौरसिया ने क्वालिटी इंस्पेक्टर का रोल निभाया, राशन कैसे बांटना है, इसे समझाया, साबित किया निष्पक्ष और ईमानदार भूमिका

Desk

बिग बॉस के घर में सदस्यों को 11 दिन पूरे हो गए हैं। आज घर वालों को घर के अंदर 12 दिन पूरे हो गए हैं। ऐसे में आपको बता दें कि बिग बॉस घर वालों को झटका देने से बाज नहीं आ रहे हैं। गुरुवार को बिग बॉस के घर से एक और एलिमिनेशन होगा। खबर आ रही है कि वोटिंग लाइंस 2 बजे तक ही खोली गई है। लेकिन एलिमिनेशन से एक दिन पहले बिग बॉस ने घर वालों को एक टास्क दिया।

big boss ott
big boss ott
शेयर करें

मुंबई। बिग बॉस के घर में सदस्यों को 11 दिन पूरे हो गए हैं। आज घर वालों को घर के अंदर 12 दिन पूरे हो गए हैं। ऐसे में आपको बता दें कि बिग बॉस घर वालों को झटका देने से बाज नहीं आ रहे हैं। गुरुवार को बिग बॉस के घर से एक और एलिमिनेशन होगा। खबर आ रही है कि वोटिंग लाइंस 2 बजे तक ही खोली गई है। लेकिन एलिमिनेशन से एक दिन पहले बिग बॉस ने घर वालों को एक टास्क दिया।

यह एक कठपुतली टास्क था जिसमें तीन टीमें बनाई गई थीं। शिवानी, रणवीर और विशाल। यहां एक फैक्ट्री है और इस फैक्ट्री में घर वालों को कठपुतलियां तैयार करनी थीं। इसके बाद उन तीनों को परफॉर्म करना था। हालांकि इस पूरे काम में दीपक चौरसिया ने क्वालिटी इंस्पेक्टर की भूमिका निभाई। बता दें कि एक गुणवत्ता निरीक्षक की भूमिका निभाना सबसे महत्वपूर्ण है।

इसका कारण यह है कि गुणवत्ता को परखने वाला व्यक्ति ईमानदार और निष्पक्ष होना चाहिए। अगर घर के अंदर कोई है जो सबसे वास्तविक है तो वह केवल दीपक हैं। ये बात चौरसिया और बिग बॉस भी अच्छे से जानते हैं।यही वजह है कि फैंस अब दीपक चौरसिया को रियलिटी शो का रियल मैन कहने लगे हैं। राशन टास्क में विशाल पहले, शिवानी दूसरे और रणवीर तीसरे स्थान पर रहे।

बिग बॉस ने भी की दीपक के काम की सराहना 

क्वालिटी इंस्पेक्टर के तौर पर दीपक के काम को किसी ने चुनौती नहीं दी। सभी ने कहा कि दीपक चौरसिया ने क्वालिटी टेस्ट बहुत ईमानदारी से किया और कहा कि बिग बॉस ने भी इसकी सराहना की। रात में जब राशन आया तो दीपक चौरसिया ने इशारों से विशाल को गेम समझाने की कोशिश की। दीपक चौरसिया इतनी धीमी आवाज में बोले कि वह माइक तक नहीं पहुंच पा रहे थे। जब भी कोई फुसफुसा कर बोलता है तो बिग बॉस उसे टोकते हैं और कहते हैं कि फुसफुसा कर मत बोलो।

लेकिन बिग बॉस ने दीपक को नहीं रोका, जिसके बाद दीपक चौरसिया ने इशारे-इशारे में विशाल को समझाया कि जब अरमान कुछ भी कहता है तो तुम्हें हाइपर नहीं होना चाहिए। बता दें कि आज रात आने वाले एपिसोड में अरमान और विशाल के बीच बड़ी लड़ाई होगी। जहां अरमान ने विशाल को बहुत गलत तरीके से अपमानित किया लेकिन रात में दीपक चौरसिया ने विशाल को बड़े भाई की तरह समझाया।

बता दें कि घर वालों को बहुत कम मात्रा में राशन मिला है। कुछ चीजें दी गई हैं। एक तरफ विशाल को प्रीमियम राशन मिला है, शिवानी को लग्जरी राशन मिला है और रणवीर को बेसिक राशन मिला है, तो यहां उन्हें जो चीजें मिली हैं वे भी बड़ी हैं। बॉस ने बहुत कम दिया है और ऐसे में दीपक चौरसिया ने तीनों को अच्छे से समझाया कि राशन कैसे बांटना है ताकि घर में लड़ाई-झगड़े न हों।

शेयर करें