मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बॉलीवुड

BIG BOSS OTT-3 ः वीकेंड को लेकर सदस्यों में भय का माहौल, सता रहा प्रतियोगिता से बाहर जाने का डर, इससे बेखबर दीपक चौरसिया कर रहें मौज मस्ती

HO BUREAU

BIG BOSS OTT-3 को पूरा एक हफ्ता हो गया है। जैसे-जैसे वीकेंड नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे घर के सदस्यों में डर बैठता जा रहा है। क्यों कि अब घर से एलिमिनेशन होने वाला है। घर के 7 लोग नॉमिनेट हुए हैं, जिनमें से दीपक चौरसिया भी एक हैं। हालांकि नॉमिनेशन को लेकर दीपक चौरसिया को कोई डर नहीं है, वो बड़े खुले दिल से ये बात कहते नजर आएं कि घर के अंदर एक रिश्ता बन गया है और मैं एन्जॉय कर रहा हूं।

big boss ott
big boss ott
शेयर करें

मुंबई। BIG BOSS OTT-3 को पूरा एक हफ्ता हो गया है। जैसे-जैसे वीकेंड नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे घर के सदस्यों में डर बैठता जा रहा है। क्यों कि अब घर से एलिमिनेशन होने वाला है। घर के 7 लोग नॉमिनेट हुए हैं, जिनमें से दीपक चौरसिया भी एक हैं। हालांकि नॉमिनेशन को लेकर दीपक चौरसिया को कोई डर नहीं है, वो बड़े खुले दिल से ये बात कहते नजर आएं कि घर के अंदर एक रिश्ता बन गया है और मैं एन्जॉय कर रहा हूं।

जहां एक तरफ अरमान मलिक नॉमिनेशन को लेकर हंगामा मचा रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ दीपक चौरसिया बड़े ही शांत और सरल तरीके से नॉमिनेशन को लेकर घर के सदस्यों से बात करते नजर आएं। दीपक चौरसिया ने फिर से नेजी और विशाल को दोपहर का खाना बनाना सिखाया। इधर विशाल ने भी दीपक से कहा कि सर आप नहीं होते तो हम खाना कैसे बनाते क्योंकि यहां लोग आपसी दुश्मनी को दिल से लगा लेते हैं। तो दीपक चौरसिया अपने परिवार वालों के साथ मौज-मस्ती करने से नहीं कतराते।

सातवें दिन बिग बॉस ने घर में एक टास्क भी कराया। इस टास्क में घर के सदस्यों को कुएं के पास जाना था। मेढक की आवाज सुनाई देगी। जैसे ही मेढक की आवाज सुनाई देगी, प्रतियोगी एक्टिविटी एरिया में बने कुएं के पास जाएगा। जाकर मन्नत मांगेंगे, लेकिन यहां बिग बॉस ने एक चाल भी चली है, अगर आपको मन्नत मांगनी है तो आपको किसी भी प्रतियोगी के निजी सामान की बलि उस कुएं में चढ़ानी होगी। ऐसे में बिग बॉस ने साफ कहा है कि इस टास्क में दीपक चौरसिया भी हिस्सा ले सकते हैं।

लेकिन उनकी जगह कोई और कुएं में जाकर उस परिवार के सदस्य को अपनी इच्छा बताएगा। बता दें कि कुआं घर के सदस्यों के खेल से खुश नहीं था और उन्हें बलिदान पसंद नहीं था, जिसके कारण बिग बॉस ने उन पांच लोगों से कहा, जिन्हें कुएं के पास जाकर मन्नत मांगने का मौका मिला था। अब आपको किन्हीं दो प्रतियोगियों के लिए एक इच्छा मिलेगी।

दीपक ने उठाई आवाज, कहा- बिग बॉस बेवजह रणवीर और शिवानी को दे रहे सजा 

ऐसे नाम लेने होंगे जो आपके हिसाब से सजा के हकदार हों और ऐसे में इन पांच लोगों की सहमति से जो दो नाम सामने आए वो थे शिवानी और रणवीर। ऐसे में जब बाकी घरवाले चुप हो गए तो दीपक चौरसिया ने आवाज उठाई और कहा कि ये किस बात की सजा है? उन्होंने क्या गलती की है? बिग बॉस आंख बंद करके उन्हें सजा क्यों दे रहे हैं। यह सुनने के बाद अरमान ने कहा कि एक सच्चे पत्रकार की तरह  दीपक चौरसिया का सवाल उठाना जायज था क्योंकि कोई गलती नहीं हुई थी। ऐसे में बिग बॉस बेवजह रणवीर और शिवानी को सजा दे रहे थे।

शेयर करें