1942 A Love Story : निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म '1942 ए लव स्टोरी' 32 सालों के बाद 8के रिस्टोर्ड वर्जन में प्रदर्शित की जा चुकी है।
Updated Date
1942 A Love Story : निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ‘1942 ए लव स्टोरी’ 32 सालों के बाद 8के रिस्टोर्ड वर्जन में प्रदर्शित की जा चुकी है। फिल्म को दर्शकों की तरफ से शानदार प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है, जिसे देखते हुए मेकर्स ने सोशल मीडिया के जरिए सभी दर्शकों का आभार व्यक्त किया है।
मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि सिनेमाघरों में दर्शकों को अच्छा अनुभव मिले, जिस वजह से फिल्म पर पिछले दो साल से काम चल रहा था। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया है कि भविष्य में इस फिल्म को देखने वाले लोगों को शानदार अनुभव मिलेगा।
मेकर्स ने जारी किए गए नोट में लिखा, “प्रिय दर्शकों, सिनेमा प्रेमियों और दोस्तों, हमें वीकेंड में बहुत सारे मैसेज मिले हैं कि आपको सिनेमाघरों में फिल्म कितनी पसंद आई है। हमने आपको सबसे अच्छा बड़े स्क्रीन का अनुभव देने के लिए ‘1942: ए लव स्टोरी’ को 8के रिजॉल्यूशन और डॉल्बी 5.1 सराउंड साउंड में रिस्टोर किया है और इस बात का भी भरपूर ध्यान दिया गया है कि जो लोग लंबे समय तक फिल्म देखें, उन्हें भी शानदार अनुभव मिले।”
उन्होंने बताया कि फिल्म को इटली के बोलोग्ना और प्रसाद फिल्म लैब्स में दो साल से तैयार किया जा रहा था। उन्होंने लिखा, “इटली के बोलोग्ना और प्रसाद फिल्म लैब में दो साल की कड़ी मेहनत से इसे तैयार किया गया है। सिर्फ फिल्म के आइकॉनिक म्यूजिक को रीमास्टर करने में ही हमारी टीम को 300 घंटे से ज्यादा लगे हैं। इस पूरी फिल्म को रिस्टोर करने में 150 से ज्यादा लोगों ने 9000 घंटे से ज्यादा काम किया है।”
यह भी पढ़ें : कंगना के ‘सस्ती कॉपी’ वाले तंज पर तापसी का जवाब, बिना नाम लिए लिखा – ‘इसलिए साबित हो गया’
उन्होंने बताया कि फिल्म को भविष्य को देखते हुए तैयार किया गया है। उन्होंने कहा, “फिलहाल भारत में सिर्फ 4के सिनेमाघर हैं, लेकिन हमारी टीम ने इसे फ्यूचर को ध्यान में रखकर तैयार किया है, ताकि दर्शक इस फिल्म को बार-बार देख सकें और पसंद कर सकें। हालांकि, हमें पता चला कि कुछ सिनेमाघरों में तकनीकी तौर पर वह सुविधा नहीं है, जिससे इस फिल्म को पूरी क्वालिटी के साथ दिखाया जा सके क्योंकि हम क्वालिटी से कोई समझौता नहीं करना चाहते, इसलिए अब यह फिल्म सिर्फ चुनिंदा सिनेमाघरों में ही दिखाई जाएगी, जो हमारे चाहे हुए अनुभव को दे सकते हैं।”
उन्होंने लिखा, “हम चाहते हैं कि आप सभी दर्शक हमारी इस मेहनत को सबसे बेहतरीन क्वालिटी में देखें और हम अपने डिस्ट्रीब्यूटर और एग्जिबिशन पार्टनर्स का शुक्रिया अदा करते हैं, जिन्होंने वीकेंड पर इसे मुमकिन बनाने के लिए दिन-रात मेहनत की। अपने नजदीकी सिनेमाघर की जानकारी के लिए हमारी अपडेटेड सिनेमा लिस्ट जरूर चेक करें।”(आईएएनएस)
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।