ललितपुर। यूपी के ललितपुर जिले के सदर थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोविंद नगर इलाके में रहने वाले डॉक्टर विनोद कुमार साहू ने शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसने मोबाइल नंबर पर एक अनजान व्यक्ति का फोन आया जिसमें उसके द्वारा अवैध रूप से 20 लाख की मांग की गई।
जब उसने रुपए देने से मना किया तो उसने धमकी दी कि उसका 10 वर्षीय पुत्र जो एसडीएस स्कूल में पढ़ता है, उसको अगवाकर जान से मार देंगे। जिससे वह काफी दहशत में हैं। अगर उन्हें व उनके परिजनों के साथ कोई घटना घटित होती है तो इसके लिए उक्त व्यक्ति जिम्मेदार होगा। पीडि़त डॉक्टर ने पुलिस से मामला दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।