मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

गंगा में डूबे दो युवकों का शव 18 घंटे बाद हुआ बरामद, परिजनों में कोहराम

HO BUREAU

यूपी के रायबरेली जिले में नहाने के दौरान गंगा नदी में डूबे दो युवकों के शव 18 घंटे बाद बरामद हो गए हैं। शनिवार को नदी में नहाने गए तीन युवकों में से दो गंगा में डूब गए थे। दोनों युवकों का शव रविवार सुबह लगभग एक किलोमीटर दूर बरामद हुआ है। दोनों युवकों के शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना गदागंज थाना क्षेत्र के प्रयागपुर गंगा घाट की थी।

victim family
victim family
शेयर करें

रायबरेली। यूपी के रायबरेली जिले में नहाने के दौरान गंगा नदी में डूबे दो युवकों के शव 18 घंटे बाद बरामद हो गए हैं। शनिवार को नदी में नहाने गए तीन युवकों में से दो गंगा में डूब गए थे। दोनों युवकों का शव रविवार सुबह लगभग एक किलोमीटर दूर बरामद हुआ है। दोनों युवकों के शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना गदागंज थाना क्षेत्र के प्रयागपुर गंगा घाट की थी।

यहां नदी में नहाने गए तीन युवक में से दो युवक समीर 20 वर्ष व शान निवासी मखदूमपुर गंगा नदी में नहाते समय गहरे पानी में डूब गए थे। स्थानीय गोताखोरों ने गंगा में डूबे युवकों की बहुत तलाश की लेकिन उनका पता नहीं लग पाया था। बाद में एसडीआरएफ की टीम ने आज सुबह गंगा में डूबे दोनों युवकों के शव को लगभग एक किलोमीटर दूर बरामद कर लिया है।

शेयर करें