मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

कार चालक ने युवक को रौंदा, मौत, परिजनों में कोहराम

HO BUREAU

यूपी के गोंडा जिले में तेज रफ़्तार कार चालक ने युवक को रौंद दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इतने पर भी चालक नहीं माना और उसने दोबारा युवक के ऊपर कार चढ़ा दी। इसके बाद युवक को रौंदते हुए मौके से कार लेकर चालक फरार हो गया।

accident
accident
शेयर करें

गोंडा। यूपी के गोंडा जिले में तेज रफ़्तार कार चालक ने युवक को रौंद दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इतने पर भी चालक नहीं माना और उसने दोबारा युवक के ऊपर कार चढ़ा दी। इसके बाद युवक को रौंदते हुए मौके से कार लेकर चालक फरार हो गया।

हादसे के बाद होमगार्ड घायल युवक को अस्पताल लाया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक युवक पिता के लिए दवा लेने के लिए निकला था।वह घर का इकलौता बेटा था। हादसा नगर कोतवाली अंतर्गत गुड्डुमल चौराहे पर हुआ।

शेयर करें