मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

मऊ में DM  के फॉलोवर ने अधिवक्ता के परिवार पर किया जानलेवा हमला, 9 गंभीर, भूमि विवाद में दिया वारदात को अंजाम

HO BUREAU

यूपी के मऊ जिले के DM के फॉलोवर ने भूमि विवाद में अधिवक्ता सहित परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। वारदात में अधिवक्ता सहित कुल 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी दिनेश प्रजापति जिलाधिकारी के आवास पर खाना बनाता है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

injured
injured
शेयर करें

मऊ। यूपी के मऊ जिले के DM  के फॉलोवर ने भूमि विवाद में अधिवक्ता सहित परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। वारदात में अधिवक्ता सहित कुल 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी दिनेश प्रजापति जिलाधिकारी के आवास पर खाना बनाता है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

हमले से अधिवक्ता योगेंद्र प्रजापति की हालत गंभीर है। जिलाधिकारी के फॉलोवर पर डीएम के नाम पर आए दिन लोगो को धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। घायल अधिवक्ता जिलाधिकारी से कई बार इसकी शिकायत कर चुके हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना दक्षिण टोला थाने के अस्तुपुरा इलाके की है।

शेयर करें