1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मथुरा में संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत , परिजनों में कोहराम

मथुरा में संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत , परिजनों में कोहराम

यूपी के मथुरा जिले के गोविंद नगर थाना मंडी रामदास इलाके में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।

By HO BUREAU 

Updated Date

मथुरा। यूपी के मथुरा जिले के गोविंद नगर थाना मंडी रामदास इलाके में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है।

पढ़ें :- ACJM के बंद आवास में चोरी, लाइसेंसी पिस्टल, सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर किया हाथ साफ

राजकुमार जोशी ने अपनी पुत्री मोनिका शर्मा की शादी मथुरा निवासी दुर्गा पेंट मंडी रामदास गली रामपाल प्रमोद शर्मा से दिसंबर 2022 में की थी, जहां दामाद एवं पुत्री के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था।

राजकुमार शर्मा का आरोप था कि उनका दामाद एवं उसके माता-पिता आए दिन दहेज के लिए उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे और उसके साथ मारपीट करते थे। उनका आरोप था कि मेरी बेटी की हत्या दामाद ने दहेज न देने पर कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुड़ गई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com