1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mathura के गोवर्धन में 37 लाख रुपये की पकड़ी अवैध शराब, तस्कर हुए फरार

Mathura के गोवर्धन में 37 लाख रुपये की पकड़ी अवैध शराब, तस्कर हुए फरार

गोवर्धन थाना पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा करीब 37 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त की है । पुलिस और आबकारी विभाग की आंखों में धूल झोंकने के लिए कैंटर में रखकर शराब तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी।

By up bureau 

Updated Date

मथुरा। गोवर्धन थाना पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा करीब 37 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त की है । पुलिस और आबकारी विभाग की आंखों में धूल झोंकने के लिए कैंटर में रखकर शराब तस्करी के लिए ले जाई जा रही थी। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि यह अवैध शराब पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस ने नाकाबंदी कर कैंटर को नहर बम्बा बाईपास महमदपुर के पास से पकड़ा है। पुलिस को देख चालक कैंटर को छोड़कर फरार हो गया। कैंटर में करीब शराब की 410 पेटियां भरी हुई थीं। पुलिस फरार चालक और उससे जुड़े लोगों की तलाश कर रही है।

पढ़ें :- ACJM के बंद आवास में चोरी, लाइसेंसी पिस्टल, सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर किया हाथ साफ

आबकारी अधिकारी ने बताया की रात्रि सूचना मिली कि पंजाब से एक कैंटर में शराब की तस्करी कर बिहार ले जाया जा रहा है। आबकारी और पुलिस के नेतृत्व में थाना पुलिस ने नहर बम्बा महमदपुर पर नाकाबंदी की। इसी बीच बाईपास से आ रहे कैंटर के चालक ने नाकाबंदी देख कैंटर को दूर रोक लिया और पुलिस को देख चालक कैंटर को छोड़कर फरार हो गया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com