1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. हमारे घर में रसोइए के साथ मारपीट नहीं हुई: शशांक सिंह

हमारे घर में रसोइए के साथ मारपीट नहीं हुई: शशांक सिंह

पंजाब किंग्स के क्रिकेटर शशांक सिंह और उनके पिता रिटायर्ड स्पेशल डायरेक्टर जनरल (डीजी) शैलेश सिंह पर उनके घर के रसोइए ने मारपीट का आरोप लगाया है। रसोइए ने दोनों पर मारपीट, गाली-गलौज और जबरदस्ती मोबाइल छीनने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। शशांक सिंह ने रसोइए के आरोपों से इनकार किया है।

By HO BUREAU 

Updated Date

पंजाब किंग्स के क्रिकेटर शशांक सिंह और उनके पिता रिटायर्ड स्पेशल डायरेक्टर जनरल (डीजी) शैलेश सिंह पर उनके घर के रसोइए ने मारपीट का आरोप लगाया है। रसोइए ने दोनों पर मारपीट, गाली-गलौज और जबरदस्ती मोबाइल छीनने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। शशांक सिंह ने रसोइए के आरोपों से इनकार किया है। शशांक सिंह ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “मेरी उससे कोई खास बातचीत नहीं थी। मैंने उससे पहले दिन सिर्फ यही पूछा कि क्या-क्या बना लेते हो, और उसने कहा था कि मैं सबकुछ बना लेता हूं। बाद में उसने कहा कि वह कुछ भी नहीं बना पाता। ऐसे झूठे आदमी के बारे में क्या बोलूं।”

पढ़ें :- उमरजई-नबी ने संभाली अफगानिस्तान की डूबती नैया, भारत को 157 रन का टारगेट

हमारे घर में उसके साथ मारपीट नहीं हुई : शशांक सिंह

शशांक सिंह ने कहा, “हमारे घर में उसके साथ मार-पीट नहीं हुई। वह घर पर हमारे फोटो, वीडियो निकालता था। फोटो-वीडियो के लिए उसे जरूर मां ने डांटा था। जहां सजावट का सामान था, वहां से गणपति की मूर्ति गायब भी हुई है। जब उसे डांटा गया, उस समय मैं ऊपर सो रहा था। मैं जब ऊपर से आया, तो मम्मी उसे निकलने को बोल रही थी। मुझे लगता है कि बाद में कहीं ये चोरी का मामला न निकले।” उन्होंने कहा, “तीन दिन तक बंधक बनाकर रखने वाली बात गलत है। हम लोग ऐसी हरकत नहीं कर सकते हैं। मैं इस बात की गारंटी दे सकता हूं। हमने उसका मोबाइल लिया और जितने फोटो उसने यहां के लिए थे, उसे डिलीट करवाया। वह जब जा रहा था, उसके हाथ में मोबाइल था। बाहर जाकर उसकी लड़ाई किससे हुई, इसके बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता।”

 

शशांक सिंह ने कहा, “मैंने सोचा कि गरीब आदमी को पुलिस के पास भेजना और थाने में बैठाना उचिच नहीं होगा, इसलिए हमने उसे पुलिस के पास नहीं भेजा, लेकिन अब लग रहा है कि हमसे गलती हो गई।” शशांक सिंह ने पूर्व में अपने परिवार में घटी ऐसी किसी घटना से इनकार करते हुए इस मामले में पुलिस द्वारा संपर्क किए जाने से इनकार किया है।

 

पढ़ें :- शेफाली वर्मा ने रचा इतिहास, विमेंस टी20 एशिया कप में लगाया सबसे तेज अर्धशतक

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com