मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

एक के बाद एक तेज धमाकों से दहल गया प्रेमनगर, सिलेंडर फटने से इलाके में हड़कंप

up bureau

यूपी के बरेली जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बजरिया पूरनमल में बुधवार रात एक शिक्षिका के घर में हुए सिलेंडर धमाके ने पूरे इलाके को दहला दिया।

एक के बाद एक तेज धमाकों से दहल गया प्रेमनगर, सिलेंडर फटने से इलाके में हड़कंप
एक के बाद एक तेज धमाकों से दहल गया प्रेमनगर, सिलेंडर फटने से इलाके में हड़कंप
शेयर करें

बरेली। यूपी के बरेली जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बजरिया पूरनमल में बुधवार रात एक शिक्षिका के घर में हुए सिलेंडर धमाके ने पूरे इलाके को दहला दिया। चौमुखी मंदिर वाली संकरी गली में स्थित मकान में रात करीब 9:45 बजे पहला धमाका हुआ। कुछ ही मिनटों बाद दूसरा सिलेंडर भी फट गया, जिससे घर में आग लग गई और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही की घटना में किसी के हताहत होने की सुचना नहीं मिली।

बताया जा रहा है दीप्ति अग्रवाल नामक शिक्षिका का यह मकान है, जो बदायूं में तैनात हैं। उनका बेटा तुषार अग्रवाल ग्रेटर नोएडा में रहता है। दीप्ति कभी-कभी अपने इस मकान पर आती थीं। वही आग को देख स्थानीय लोगो ने तुरंत प्रेमनगर पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पर प्रेमनगर इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी मौके पर पहुंचे। आग की लपटों को देखते हुए उन्होंने फायर ब्रिगेड को बुलाया। और तीन घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

शेयर करें