मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

‘जहां इतना बड़ा प्रबंधन..वहां छोटी मोटी घटना हो जाती’, कुंभ में भगदड़ पर संजय निषाद का विवादित बयान

up bureau

हरदोई पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और निषाद समाज पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने आज महाकुंभ में हुई भगदड़ के बाद मौत के मामले में बयान देते हुए कहा कि इतने बड़े प्रबंधन और इतनी बड़ी भीड़ में छोटी मोटी घटनाएं हो जाती है। हालांकि उन्होंने इस घटना को दुखद बताया

'जहां इतना बड़ा प्रबंधन..वहां छोटी मोटी घटना हो जाती', कुंभ में भगदड़ पर संजय निषाद का विवादित बयान
शेयर करें

हरदोई। हरदोई पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और निषाद समाज पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने आज महाकुंभ में हुई भगदड़ के बाद मौत के मामले में बयान देते हुए कहा कि इतने बड़े प्रबंधन और इतनी बड़ी भीड़ में छोटी मोटी घटनाएं हो जाती है। हालांकि उन्होंने इस घटना को दुखद बताया उन्होंने कहा मुख्यमंत्री स्वयं इस मामले को देख रहे है। उन्होंने कहा कि जहां जगह मिले वहां स्नान कर लेना चाहिए ज्यादा अफवाह नहीं पड़ना चाहिए।

मंत्री संजय निषाद ने कहा कि यह दुखद घटना है, हम लोग इस पर बेहद दुखी हैं मुख्यमंत्री जी खुद संज्ञान में इसको लिए हैं। हम लोग शांति की अपील करते हैं और बड़ी संख्या में श्रद्धालु है किन परिस्थितियों में घटना हुई वह अलग है लेकिन आगे हम लोग चाहते हैं की शांति रहे और जहां मौका मिले जहां घाट हो उसी जगह पर लोग स्नान करें उन्होंने कहा यह हमारी अपील है।

अखिलेश यादव के महाकुंभ पर दिए बयान पर बोलते हुए मंत्री संजय निषाद ने कहा कि यह उनका निजी बयान हो सकता है उस पर उन्हें टिप्पणी नहीं करना है।उन्होंने कहा जो प्रबंध है जितनी भीड़ है दुनिया में शायद इतना बड़ा प्रबंध इतनी बड़ी भीड़ दुनिया में कहीं नहीं होगी जहां इतना बड़ा प्रबंध हो इतनी बड़ी भीड़ हो छोटी-मोटी कहीं ना कहीं कोई घटना हो जाती है यह घटना हमारे लिए दुखद है और मैं चाहता हूं कि आगे ना हो इसके लिए हम लोग और पूरी पूरी सरकार मुस्तैद है।

शेयर करें