1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Hardoi में अधिवक्ता हत्याकांड का खुलासा, गोली मारने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने 12 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

Hardoi में अधिवक्ता हत्याकांड का खुलासा, गोली मारने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने 12 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

यूपी के हरदोई जिले के कोतवाली शहर क्षेत्र में एक कार वॉशिंग सेंटर पर गाड़ी धुलवाने गए युवक पर फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

By up bureau 

Updated Date

हरदोई। यूपी के हरदोई जिले के कोतवाली शहर क्षेत्र में एक कार वॉशिंग सेंटर पर गाड़ी धुलवाने गए युवक पर फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना 31 जनवरी 2025 की है, जब बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री अधिवक्ता परम प्रकाश अग्निहोत्री के पुत्र उज्जवल अग्निहोत्री का कार वॉशिंग सेंटर पर कुछ लोगों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी निखिल पंडित ने उज्जवल पर गोली चला दी, जिससे वह घायल हो गया। इस संबंध में परम अग्निहोत्री की तहरीर पर कोतवाली शहर पुलिस ने अभियुक्त निखिल पंडित, सत्यम सिंह और एक अन्य साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों अभियुक्तों—निखिल पंडित पुत्र विनय शुक्ला, सत्यम सिंह पुत्र शेर सिंह और सुधांशु पुत्र सत्येंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें :- मायावती ने आकाश आनंद के समधि को पार्टी से किया निष्कासित, बताई यह वजह

गिरफ्तार अभियुक्तों में निखिल पंडित और सत्यम सिंह के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। निखिल पंडित पर हत्या के प्रयास समेत अन्य संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, वहीं सत्यम सिंह पर धोखाधड़ी के मामले लंबित हैं। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com