मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

कार ने महिला और बच्चे को रौंदा, दोनों की मौत, चालक फरार

HO BUREAU

ललितपुर-झांसी हाईवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा। तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी महिला और उसके नाती को रौंद डाला,जिससे दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

बच्चों से भरी स्कूल वैन नहर में पलटी
accident
शेयर करें

ललितपुर। ललितपुर-झांसी हाईवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा। तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी महिला और उसके नाती को रौंद डाला,जिससे दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

ललितपुर जिले के थाना तालबेहट क्षेत्र अंतर्गत झांसी ललितपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी महिला और उसके नाती को रौंद डाला, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई।

हादसे के बाद कार सड़क किनारे खाई में गिरकर पलट गई। कार में सवार चालक एवं यात्री मौके से भाग खड़े हुए। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाईपास गणेशपुरा के समीप महिला मुन्नी देवी अपने नाती रंजीत के साथ सड़क किनारे खड़ी थी। इसी बीच ललितपुर से झांसी की ओर जा रही कार के चालक ने जोरदार टक्कर मारी।

शेयर करें