मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

चंदौली में निर्वाचन कार्य के लिए अधिग्रहित वाहन के चालक की लू से मौत, साथी चालकों ने किया हंगामा

HO BUREAU

यूपी के चंदौली जिले में निर्वाचन कार्य के लिए अधिग्रहित वाहन के चालक की भीषण गर्मी की चपेट में आकर मौत हो गई। साथी चालक की मौत से आक्रोशित अन्य वाहन चालकों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने आक्रोशित वाहन चालकों को शांत कराया।

protest
protest
शेयर करें

चंदौली। यूपी के चंदौली जिले में निर्वाचन कार्य के लिए अधिग्रहित वाहन के चालक की भीषण गर्मी की चपेट में आकर मौत हो गई। साथी चालक की मौत से आक्रोशित अन्य वाहन चालकों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने आक्रोशित वाहन चालकों को शांत कराया।

तबीयत बिगड़ने पर वाहन चालक पट्टू राम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक वाहन चालक पट्टू राम चकिया कोतवाली क्षेत्र के गोगहरा गांव का निवासी था।

भारत निर्वाचन आयोग के नियम के तहत मृतक चालक के परिजनों को 15 लाख का मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य सरकारी योजनाओं के तहत भी मृतक वाहन चालक के परिवार को लाभ दिलाया जाएगा। घटना के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने वाहन चालकों के लिए छाया और ठंडे पानी की व्यवस्था करने का आदेश दिया है। 1 जून को जिले में होने वाले मतदान को लेकर शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं।

शेयर करें